हिसार : बारिश से मंडी में भीगी धान, जलभराव से किसान-आढ़ती परेशान

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : बारिश से मंडी में भीगी धान, जलभराव से किसान-आढ़ती परेशान


हिसार : बारिश से मंडी में भीगी धान, जलभराव से किसान-आढ़ती परेशान


टैंकरों से निकलवाया पानी, सीवरेज की निकासी व्यवस्था दुरुस्त करवाने का आश्वासन

हिसार, 15 अक्टूबर (हि.स.)। उकलाना अनाज मंडी में गुरुवार सुबह हुई बारिश से

खुले में पड़ी जीरी भीग गई। मंडी में जगह-जगह जलभराव होने से किसानों और आढ़तियों की

परेशानी बढ़ गई। बारिश के कारण ढेर लगाकर रखी गई जीरी भी पानी की चपेट में आ गई, जिससे

फसल की गुणवत्ता खराब होने और आर्थिक नुकसान का खतरा पैदा हो गया। जलभराव की स्थिति

को देखते हुए मार्केट कमेटी ने टैंकरों के माध्यम से पानी निकलवाया।

मंडी में धान की फसल खुले में रखी होने के कारण बारिश से बचाव और पानी की उचित

निकासी की व्यवस्था जरूरी है। बारिश के बाद मंडी में कई स्थानों पर पानी जमा हो गया,

जिससे आसपास रखी जीरी के भीगने का खतरा बढ़ गया। मार्केट कमेटी की टीम ने मौके पर पहुंचकर

पानी निकासी का काम संभाला और टैंकरों से पानी निकलवाया, ताकि फसल को और नुकसान से

बचाया जा सके।

सीवरेज की निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

एक आढ़ती ने बताया कि मंडी में सीवरेज की उचित निकासी व्यवस्था नहीं होने के

कारण बारिश के दौरान पानी ओवरफ्लो होकर परिसर में जमा हो जाता है। इससे खुले में रखी

जीरी भीग जाती है और फसल खराब होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि बारिश के

बाद टैंकरों से पानी निकलवाना स्थायी समाधान नहीं है। मंडी की सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त

करने और बारिश के पानी की सुचारु निकासी के लिए स्थायी प्रबंध किए जाने चाहिए, ताकि

किसानों और आढ़तियों को नुकसान न उठाना पड़े।

मार्केट कमेटी सचिव सुमन ने बताया कि बारिश के बाद पानी निकासी के लिए टैंकर

लगवा दिए गए थे। पूरी टीम ने मोर्चा संभालकर मंडी से पानी निकलवाया। उन्होंने आश्वासन

दिया कि सीवरेज की निकासी व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761624 Articles

Share this story