सिरसा: माइनर टूटने से नरमा-धान की फसल डूबी

WhatsApp Channel Join Now

सिरसा, 23 अगस्त (हि.स.)। जिले के गांव जडंवाला बिश्रोइयां के निकट चौटाला माइनर टूटने से खेतों में जलभराव हो गया, जिससे किसानों की नरमा और धान की फसल को नुकसान हुआ है। माइनर रविवार तडक़े जंडवाला बिश्नोईया गांव के पास टूट गई। सुबह किसान खेतों में पानी लगाने जा रहे थे तो उन्हें माइनर में कटाव होता दिखा। देखते ही देखते माइनर में कई फुट चौड़ी दरार आ गई और पानी नरमा व धान के खेतों में घुस गया। किसानों ने अपने स्तर पर माइनर को पाटने का काम किया और सूचना सिंचाई विभाग को दी गई। विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन की सहायता से माइनर के टूटे हिस्से को बांधने का कार्य शुरू किया। कर्मचारियों ने मिट्टी डालकर कटाव को बंद किया। किसानों के अनुसार माइनर टूटने से लगभग 30 एकड़ में खड़ी नरमा और धान की फसल प्रभावित हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story