कैथल : मुनाफे का लालच देकर 18 लाख से अधिक की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
कैथल : मुनाफे का लालच देकर 18 लाख से अधिक की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार


कैथल : मुनाफे का लालच देकर 18 लाख से अधिक की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार


कैथल, 26 मार्च (हि.स.)। मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने गुरुवार काे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दाे दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पूंडरी निवासी बृजभूषण ने शिकायत दी थी कि 12 जनवरी को उसके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात व्यक्ति का संदेश आया, जिसमें निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का दावा किया गया था। संदेश के साथ एक लिंक भी भेजा गया था। लिंक पर क्लिक करने के बाद उसने दिए गए नंबर पर संपर्क किया, जहां ठग ने उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया।

इसके बाद उसे एक अन्य लिंक के जरिए अपनी जानकारी भरने और निवेश करने के लिए कहा गया। झांसे में आकर बृजभूषण ने अलग-अलग समय में कुल 18.22 लाख रुपये निवेश कर दिए। जब उसे ठगी का शक हुआ और उसने पैसे निकालने की कोशिश की, तो रकम नहीं निकली। बाद में आरोपी ने कॉल उठाना भी बंद कर दिया। शिकायत मिलने पर थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान थाना साइबर क्राइम प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु के नेतृत्व में एएसआई जसबीर सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए पानीपत निवासी सागर सिंगला और रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी साइबर ठगों को ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध करवाते थे, जिनके माध्यम से ठगी की रकम ट्रांसफर की जाती थी

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज अत्रे

Share this story