पानीपत व करनाल के व्यापारियों के साथ करोड़ों की ठगी,मामला दर्ज

WhatsApp Channel Join Now

पानीपत, 24 अप्रैल (हि.स.)। पानीपत और पड़ोसी जिले करनाल में व्यापारियों के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने खुद को रईस उद्यमी बताकर पानीपत व करनाल के 29 व्यापारियों से करीब एक करोड़ 11 लाख 11 हजार 476 रुपए का माल उधार लिया और चंपत हो गए। इस मामले में शुक्रवार को तहसील कैंप थाना पुलिस ने चार नामजद आरोपियों सहित पूरे गिरोह के खिलाफ संगठित अपराध व धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता प्रेम कुमार के अनुसार, 22 अप्रैल 2024 को चार युवक मेरी देशराज कॉलोनी स्थित फैक्ट्री में आए। उनके पहनावे, बातचीत के लहजे और बाहर खड़ी गाड़ियों को देखकर लगा कि वे बड़े स्तर के व्यापारी हैं। खुद को चार अलग-अलग फर्मों के मालिक बताया। उन्होंने अपनी पहचान दीपक कपूर, प्रीत सिंह, राज रत्तन और राहुल कुमार के रूप में दी।

आरोपियों ने प्रेम कुमार को बताया कि वे चार अलग-अलग फर्मों-ओम ट्रेडर्स, नानक एंटरप्राइजेज, फर्निशिंग वाला और महादेव एंटरप्राइजेज के मालिक हैं और उनका बड़ा व्यापार चलता है। उन्होंने बड़े पैमाने पर बेडशीट्स का ऑर्डर देने की बात कही और कुल 2,28,900 रुपए का माल फाइनल किया। प्रेम कुमार ने बताया कि जब उन्होंने 81 हजार 900 रुपए का पहला ऑर्डर भेजा, तो आरोपियों ने उन्हें चेक थमा दिया। इसके बाद दो और बिलों के माध्यम से माल भेजा गया। लेकिन जैसे ही प्रेम कुमार ने पहला चेक बैंक में लगाया, वह बाउंस हो गया। जब आरोपियों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बड़ी चतुराई से कहा कि खाते में बैलेंस की कमी के कारण ऐसा हुआ और दोबारा चेक दे दिया। लेकिन दूसरा चेक भी बाउंस हो गया। प्रेम

पुलिस ने प्रेम कुमार की शिकायत पर दीपक कपूर, प्रीत सिंह, राज रतन, राहुल कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना तहसील कैंप प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि आज चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 29 व्यापारियों से रिकॉर्ड एकत्र कर रहे है। तब जांच करने का बाद ही असली कार्रवाई शुरू होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story