पानीपत में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now

पानीपत, 23 अप्रैल (हि.स.)। पानीपत की देसराज कॉलोनी में गुरुवार को एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगा लिया। जैसे ही परिजनों को पता चला, उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय प्रमोद के रूप में हुई है। पुलिस की जानकारी के अनुसार, प्रमोद का शव घरके के अंदर फंदे से लटका हुआ था।

जब उसकी पत्नी माया ने कमरे के शीशे वाले दरवाजे से अंदर देखा, तो उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर इकट्ठा हुए पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर उसे फंदे से नीचे उतारा और तुरंत सिविल अस्पताल ले गए। माया ने बताया कि उसकी शादी करीब 14 साल पहले प्रमोद के साथ हुई थी। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। माया के अनुसार, प्रमोद शराब पीने का आदी था और नशे की हालत में अक्सर घर में झगड़ा करता था। पति-पत्नी पिछले काफी समय से पानीपत में मजदूरी कर अपने बच्चों का पेट पाल रहे थे। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और कानूनी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story