जींद : जेबीटी अध्यापक पर बर्फ के सुए से हमला

WhatsApp Channel Join Now
जींद : जेबीटी अध्यापक पर बर्फ के सुए से हमला


जींद, 13 अक्टूबर (हि.स.)। नरवाना स्थित धर्म सिंह कालोनी में किरायेदार जेबीटी अध्यापक पर नशे में धुत्त युवक ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर घायल कर दिया। आरोपित पांच हजार रुपये भी जबरन निकाल कर फरार हो गया। शहर थाना नरवाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव किला जफरगढ़ निवासी हरिदास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सरकारी स्कूल में जेबीटी अध्यापक के पद पर डयूटीरत है। वह धर्म सिंह कालोनी में मकान किराये पर लेकर रह रहा है। गत पांच अक्टूबर रात को अपने मकान के दरवाजे पर बैठा मोबाइल फोन देख रहा था। उसी दौरान मोहल्ले का ही लोकेश शराब के नशे में धुत्त होकर आया। आरोपित उसे पकड़ कर कमरे के अंदर ले गया और उसको थप्पड़ मारे। विरोध करने पर आरोपित ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से वार किए। आरोपित ने उसकी जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए और उसे घसीटते हुए गली में ले गया। बचाव में शोर मचाए जाने पर आसपास के लोगों ने उसे आरोपित की चंगुल से छुड़वा अस्पताल पहुंचाया। शहर थाना नरवाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपित लोकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को जानकारी देते हुए शहर थाना नरवाना के जांच अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि घायल की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760180 Articles

Share this story