गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग पर गौ-प्रेमियों ने दिया ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग पर गौ-प्रेमियों ने दिया ज्ञापन


गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग पर गौ-प्रेमियों ने दिया ज्ञापन


नूंह, 27 जुलाई (हि.स.)। नूंह जिले में गौ-प्रेमियों ने साेमवार काे प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम नूंह के नायब तहसीलदार जयप्रकाश के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने तथा गौवंश के संरक्षण के लिए प्रभावी कानून बनाने की मांग उठाई।

ज्ञापन सौंपने के दौरान गौ-सेवा से जुड़े लोगों ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार रही है। उनका कहना था कि गौवंश के संरक्षण के लिए केंद्र सरकार को पूरे देश में एक समान और सख्त कानून लागू करना चाहिए, ताकि गौहत्या पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

इस अवसर पर गौ-प्रेमी मास्टर प्रभाती लाल और भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू ने बताया कि जिले में गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के समर्थन में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान हजारों लोगों ने हस्ताक्षर कर अपनी सहमति और समर्थन दर्ज कराया। अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों, गौ-सेवकों और आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समाजसेवी मीना ठाकुर ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने तथा गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रभावी एवं कड़े कानून लागू करने की मांग की गई है। वहीं गौ-प्रेमी जगदीश भाटी ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि गौ-संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि पर्यावरण, कृषि और ग्रामीण जीवन से भी जुड़ा हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मोहानिया

Share this story