सोनीपत: अपराध नियंत्रण के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने की जरूरत: ममता सिंह

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: अपराध नियंत्रण के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने की जरूरत: ममता सिंह


सोनीपत-दिल्ली पुलिस में समन्वय, अपराध रोकने पर बनी रणनीति

सोनीपत, 31 अगस्त (हि.स.)। पुलिस

आयुक्त ममता सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के

साथ समन्वय बैठक हुई। बैठक में सोनीपत और दिल्ली पुलिस के बीच बेहतर तालमेल बनाकर अपराध

पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा की गई।

बैठक

में सोनीपत पुलिस की ओर से पुलिस उपायुक्त अपराध नरेंद्र कादयान, मौजूद रहे।

दिल्ली पुलिस की ओर से संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय सिंह, पुलिस उपायुक्त शोभित

सक्सेना, पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल, सहायक पुलिस आयुक्त फिरोज

आलम, सहायक पुलिस आयुक्त सार्थक त्यागी और निरीक्षक अमित दहिया शामिल हुए। बैठक

में अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी, अंतरराज्यीय अपराधों की रोकथाम, वांछित और

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा दोनों राज्यों की पुलिस के बीच सूचनाओं के तेजी से

आदान-प्रदान को लेकर चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई

के लिए दोनों राज्यों की पुलिस के बीच लगातार तालमेल जरूरी है।

अधिकारियों

ने अपराध नियंत्रण के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने और जरूरत के अनुसार संयुक्त कार्रवाई करने

पर भी विचार-विमर्श किया। साथ ही अपराधियों से जुड़ी सूचनाएं समय पर साझा करने पर जोर

दिया गया। बैठक

में पुलिस अधिकारियों ने सोनीपत-दिल्ली क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और

आमजन को सुरक्षित माहौल देने के लिए आपसी समन्वय आगे भी बनाए रखने पर सहमति जताई।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story