हिसार : बीकानेर रेल मंडल की आय में निरंतर वृद्धि, संचालन में भी सुधार

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : बीकानेर रेल मंडल की आय में निरंतर वृद्धि, संचालन में भी सुधार


गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष 6.18 प्रतिशत

की अधिक आय प्राप्त हुई

हिसार, 12 मई (हि.स.)। उत्तर-पश्चिम रेलवे के

बीकानेर मंडल की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल

माह तक आरक्षित तथा अनारक्षित टिकटों की बिक्री से प्राप्त आय 53.95 करोड रुपए हो चुकी

है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल माह तक 50.81 करोड़ रूपये की आय हुई

थी। इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष 6.18 प्रतिशत की अधिक आय प्राप्त

हुई है।

अमित सुदर्शन ने मंगलवार को बताया कि अन्य कोचिंग

से इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल माह तक 7.31 करोड रुपए की आय हुई है। इसी प्रकार

मालभाड़े से इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल माह में 49.15 करोड़ रु.की आय प्राप्त

हुई है। इसी प्रकार से अन्य विविध स्रोतों से इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल माह तक 13.26 करोड रुपए की आय हुई है

जबकि गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल माह तक 4.13 करोड़ रूपये की आय हुई थी। इस

प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष 221.07 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

अमित सुदर्शन ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष

2026-27 में अप्रैल माह तक बीकानेर मंडल की कुल आय 123.67 करोड रुपए है जबकि गत वित्तीय

वर्ष 2025-26 में अप्रैल माह तक 116.22 करोड़ रूपये थी l इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष 6.41 प्रतिशत

की वृद्धि हुई है। इस वर्ष 2026-27 में अप्रैल माह तक 40.19 लाख यात्रियों ने मंडल

पर रेल यात्रा की है। इस वित्तीय वर्ष के अप्रैल माह की समय पालानता 95.55 प्रतिशत

रही है जो कि श्रेष्ठ यात्री सुविधा को इंगित करती है। उल्लेखनीय है कि बीकानेर रेल

मंडल बेहतर यात्री सुविधा को लेकर प्रतिबद्ध है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story