हिसार : बीकानेर रेल मंडल की आय में हाे रही निरंतर वृद्धि

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : बीकानेर रेल मंडल की आय में हाे रही निरंतर वृद्धि


मालभाड़ा व यात्रियों की संख्या में भी हुई बढ़ोतरी

हिसार, 09 जून (हि.स.)। उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की आय में निरंतर

वृद्धि हो रही है। इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में मई माह तक आरक्षित तथा अनारक्षित टिकटों

की बिक्री से प्राप्त आय 110.37 करोड रुपए हो चुकी है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष

2025-26 में मई माह तक 93.20 करोड़ रूपये की आय हुई थी। इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की

तुलना में इस वित्तीय वर्ष में 18.42 प्रतिशत की अधिक आय प्राप्त हुई है।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने मंगलवार काे बताया कि अन्य

कोचिंग से इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में मई माह तक 14.57 करोड रुपए की आय हुई है। इसी

प्रकार मालभाड़े से इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में मई माह में 101.15 करोड़ रु.की आय प्राप्त

हुई है। इसी प्रकार से अन्य विविध स्रोतों से इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में मई माह तक

13.76 करोड रुपए की आय हुई है जबकि गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में मई माह तक 07.23 करोड़

रूपये की आय हुई थी। इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में

90.32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में मई माह तक बीकानेर मंडल

की कुल आय 239.85 करोड रुपए है जबकि गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में मई माह तक 219.80

करोड़ रूपये थी। इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष (2026-27) में

9.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

जनंसपर्क अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष 2026-27 में मई माह तक 82.49 लाख यात्रियों

ने बीकानेर रेल मंडल पर यात्रा की है जबकि गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में मई माह तक

77.03 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी। इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय

वर्ष में 7.09 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

इस वित्तीय वर्ष 2026-27 के मई माह की सवारी

गाड़ियों की समयपालानता 95.17 प्रतिशत रही है जो कि श्रेष्ठ यात्री सुविधा को इंगित

करती है। उल्लेखनीय है कि बीकानेर रेल मंडल बेहतर यात्री सुविधा को लेकर प्रतिबद्ध

है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story