हिसार : सरकार के दावों के बावजूद उपभोक्ताओं को समय नहीं मिल रही गैस : वजीर पूनिया

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : सरकार के दावों के बावजूद उपभोक्ताओं को समय नहीं मिल रही गैस : वजीर पूनिया


प्रशासन की लापरवाही से उपभोक्ता परेशान व कालाबाजारी

चरम पर

हिसार,

25 मार्च (हि.स.)। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वजीर सिंह पूनिया

ने गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था में जनता को हो रही परेशानी पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई

है। उनका कहना है कि आम उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रहा है, जबकि एजेंसी

संचालक कालाबाजारी में व्यस्त हैं और प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी चुप्पी साधे बैठा

है।

वजीर सिंह पूनिया ने बुधवार काे कहा कि सरकार ने 25 दिन

बाद गैस बुकिंग का नियम लागू किया, जिसे बढाकर अब 35 दिन का दिया गया है लेकिन यह नहीं

बताया कि बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर कैसे मिलेगा। उन्होंने सवाल उठाया

कि जब उपभोक्ता 25 दिन तक इंतजार करता है तो क्या बुकिंग के तुरंत बाद उसे सिलेंडर

मिल जाता है? हकीकत यह है कि बुकिंग के बाद भी 15 से 20 दिन तक सिलेंडर नहीं मिलता।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, जबकि ब्लैक में

गैस सिलेंडर तुरंत उपलब्ध हो जाता है। यह स्थिति साफ तौर पर कालाबाजारी और सिस्टम की

विफलता को दर्शाती है।

वजीर सिंह पूनिया ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसियों

में खुलेआम कालाबाजारी हो रही है। संबंधित विभाग और प्रशासन को इसकी पूरी जानकारी है,

इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही, जो प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े

करती है। उन्होंने कहा कि यदि 25 दिन बाद बुकिंग का नियम लागू है तो उपभोक्ताओं को

बुकिंग के तुरंत बाद सिलेंडर उपलब्ध कराना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है

लेकिन वर्तमान में बुकिंग के बाद सिलेंडर मिलने में हो रही देरी एजेंसी संचालकों की

मनमानी को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यदि गैस की कमी नहीं है, तो उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर

क्यों नहीं मिल रहे, जबकि ब्लैक में आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने मांग की

कि सरकार इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करके कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई करे

और ऐसी व्यवस्था बनाएं कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सकें।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story