हिसार : धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच की मजबूत नींव रखने वाले नेता थे पंडित नेहरू : राजेश संदलाना

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच की मजबूत नींव रखने वाले नेता थे पंडित नेहरू : राजेश संदलाना


आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू

को कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

हिसार, 27 मई (हि.स.)। जिला कांग्रेस भवन में

प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 62वीं पुण्यतिथि

पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एआईसीसी सदस्य राजेश

संदलाना ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ

नेता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार सुबह पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ

हुई। उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

लिया। एआईसीसी सदस्य राजेश संदलाना ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू केवल स्वतंत्र भारत

के प्रथम प्रधानमंत्री ही नहीं थे, बल्कि आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखने वाले महान

राष्ट्रनिर्माता भी थे। उन्होंने लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, वैज्ञानिक सोच और सामाजिक

समानता के सिद्धांतों पर देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया। उनके नेतृत्व में देश ने

औद्योगिक विकास, शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और लोकतांत्रिक संस्थाओं के निर्माण में ऐतिहासिक

उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू का सपना एक ऐसे भारत का था जो मजबूत,

समृद्ध, प्रगतिशील और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला हो। पंचायती राज व्यवस्था को

मजबूत करने, युवाओं को नई दिशा देने और आधुनिक भारत की आधारभूत संरचना तैयार करने में

उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। राजेश संदलाना ने कहा कि आज देश के लोकतांत्रिक और

संवैधानिक मूल्यों के सामने चुनौतियां खड़ी हो रही हैं, ऐसे समय में पंडित नेहरू के

विचार पहले से अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उनके समावेशी भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना

ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story