सोनीपत: कांग्रेस चुनाव हारते ही लोकतंत्र पर सवाल उठाती है, भाजपा देगी जवाब: डॉ. अरविंद शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: कांग्रेस चुनाव हारते ही लोकतंत्र पर सवाल उठाती है, भाजपा देगी जवाब: डॉ. अरविंद शर्मा


सोनीपत, 31 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा

के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, निर्वाचन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कांग्रेस

पर देश में अराजकता फैलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस

चुनाव जीतती है तो चुनाव आयोग, ईवीएम और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा जताती है, लेकिन

हारने पर लोकतंत्र खतरे में होने और चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाने लगती है। भाजपा

कांग्रेस के हर राजनीतिक आरोप का तथ्यों के साथ जवाब देगी। देश में किसी भी कीमत पर

अराजकता नहीं फैलने दी जाएगी।

शनिवार

को गोहाना में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे डॉ. अरविंद

शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के एक नवंबर को प्रस्तावित रोहतक दौरे

को लेकर पार्टी पदाधिकारियों, समर्थकों और युवा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक

में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली जाने वाली पदयात्रा की तैयारियों, संगठनात्मक

जिम्मेदारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर चर्चा की गई।

डॉ.

शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और सभी राजनीतिक दलों

को जनादेश का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने

कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत बन गई है। भाजपा हर मुद्दे

पर तथ्यों के साथ जवाब देगी। एक नवंबर को रोहतक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के

नेतृत्व में होने वाली पदयात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इसके माध्यम से

राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा का संदेश दिया जाएगा।

मंत्री

ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में

केंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याण तथा विकास को प्राथमिकता दे रही हैं। सरकार का उद्देश्य

लोगों की समस्याओं का समाधान करना और विकास कार्यों को गति देना है। इस दौरान उन्होंने

स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा क्षेत्र के

विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769943 Articles

Share this story