एलपीजी दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ सडक़ों पर उतरेगी कांग्रेस

WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़, 07 मार्च (हि.स.)। हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को आम जनता पर दोहरी मार करार दिया।

राव नरेंद्र सिंह ने शनिवार को जारी बयान में आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण जनता पहले ही दमनकारी महंगाई का सामना कर रही है। हर वर्ग के लोग इस मार से जूझ रहे हैं और अब रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी ने उपभोक्ताओं की कमर तोड़ दी है। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले लोगों को 500 रुपये में सिलेंडर देने का वादा किया था, लेकिन अब उस योजना को लगभग समाप्त कर दिया गया है। उसके लिए गरीबी रेखा मापदंड तय कर दिया। गरीब परिवारों को भी अब सामान्य दर पर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है, जिसकी कीमत लगभग 950 रुपये तक पहुंच गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला अमेरिका के दबाव में लिया गया है, जो भारत में कच्चे तेल की खरीद-फरोख्त में अनुचित हस्तक्षेप कर रहा है। सरकार को जनता के दर्द और उनके बढ़ते आर्थिक बोझ को समझना चाहिए। राव नरेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि रसोई गैस के दामों में कमी नहीं की गई, तो हरियाणा कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ सडक़ों पर व्यापक आंदोलन छेड़ेगी और जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story