जींद : बिल को गिरा कर कांग्रेस ने देश की महिलाओं अपमान किया : कविता जैन

WhatsApp Channel Join Now
जींद : बिल को गिरा कर कांग्रेस ने देश की महिलाओं अपमान किया : कविता जैन


जींद, 23 अप्रैल (हि.स.)। हरियाणा की पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि आंगन से लेकर आंतरिक्ष, खेल से युद्ध तक, पंचायत से लेकर संसद तक हर मोर्चे पर महिलाओं ने अपने आप को साबित किया है। 17 अप्रैल को स्वर्ण अक्षरों में लिखा जा सकता था। विपक्ष ने बहाने बना कर के झूठी बातें लोगों के बीच में रख कर के इस बिल को गिराने का काम किया है।

पूर्व मंत्री कविता जैन गुरूवार को विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को देश की आधी आबादी 70 करोड़ देश की महिलाओ को उत्साह था कि विपक्ष एकजुट होकर पार्टी बाजी से ऊपर उठ कर महिला शक्ति के लिए अच्छा फैसला लेगा। कांग्रेस, टीएमसी व उनके सहयोगियों ने मिल विपक्षी दलों से मिल कर बिल का पारित नही होने दिया। जब बिल गिरा तो विपक्ष ने उसका मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी नारी शक्ति को नारी शक्ति वंदना बिल को लेकर बड़ी आस थी। बिल के पारित होने के साथ नारी शक्ति को लोकसभा तथा विधानसभा में उनका हक मिलेगा। कांग्रेस, टीएमसी, सपा व उनके सहयोगी दलों द्वारा बिल को पारित ने होने देना नारी शक्ति का अपमान है। यह भी साफ है कि बिल पास होगा और 2029 महिला शक्ति को उसका हक मिलेगा।

पीएम नरेद्र मोदी ने सोचा था कि जो परिसीमन के अंदर जो परिवर्तन होना है, जितने भी सीटें बढ़ेंगी इस विधायक को पारित करें और यह सुनिश्चित करें कि 2029 के चुनाव के अंदर महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने हमेशा देशहित तथा जनहितैषी योजनाओं का विरोध किया है। जिस दिन नारी शक्ति वंदना बिल गिरा तो पीएम ने उसी दिन साफ कहा था कि बिल को दोबारा फिर लेकर आएंगे और 2029 के चुनाव से पहले देश की बेटियों को उनका हक जरूर मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story