हिसार : उकलाना में कमल खिलना तय, कांग्रेस मैदान छोड़कर भागी : कृष्ण बेदी

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : उकलाना में कमल खिलना तय, कांग्रेस मैदान छोड़कर भागी : कृष्ण बेदी


प्रभारी बेदी ने ली चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक

हिसार, 29 अप्रैल (हि.स.)। उकलाना नगर पालिका

चुनाव प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा है कि जनता के सहयोग से उकलाना

नगरपालिका में कमल खिलना तय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यहां से मैदान छोड़कर भाग

चुकी है।

कृष्ण बेदी बुधवार को उकलाना में चुनाव प्रबंधन

समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़

ने की। मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि भाजपा आज जनता की पसंद बन चुकी है। जो भी चुनाव

होता है, जनता के सहयोग से जीत भाजपा की होती है। कांग्रेस यहां पर मैदान छोड़कर भाग

चुकी है। कांग्रेस का काम ही भागना रह गया है। वह विधानसभा में भी भागती है और अब पालिका

चुनाव में भी भाग चुकी है। उन्होंने चुनाव में लगे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को

आवश्यक निर्देश दिए ताकि जीत का अंतर बड़ा हो सके।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ.

आशा खेदड़ ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के निर्देशानुसार उकलाना पालिका चुनाव में सब कुछ

ठीक चल रहा है। भाजपा उम्मीदवार निकिता गोयल को जनता के हर वर्ग का साथ मिल रहा है

और उनकी जीत तय है।

जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया

कि बैठक में उपरोक्त के अलावा पूर्व चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, पूर्व मंत्री अनूप धानक

व सुरेन्द्र आर्य ने भी विचार रखे। बैठक में जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना, सिरसा जिलाध्यक्ष

एडवोकेट यतेन्द्र सिंह, कार्यालय प्रमुख रामफल नैन, चन्द्र प्रकाश बोस्ती, बहादुर सिंह

नंगथला, पूनम मेहता, अशोक गर्ग, कपिल नारंग, समीर इंदौरा, राजेश बंसल, सुमित लितानी

व चेयरमैन रविंद्र मलिक सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story