सोनीपत: ताइक्वांडो से जीवन कला सीखें, अनुशासन और आत्मबल बढ़ाएं: सुरेंद्र सिंह

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: ताइक्वांडो से जीवन कला सीखें, अनुशासन और आत्मबल बढ़ाएं: सुरेंद्र सिंह


सोनीपत: ताइक्वांडो से जीवन कला सीखें, अनुशासन और आत्मबल बढ़ाएं: सुरेंद्र सिंह


-ताइक्वांडो कार्यक्रम, ग्रैंड मास्टर

का प्रेरक संदेश दिया

सोनीपत, 24 मार्च (हि.स.)। यामिन

ताइक्वांडो इंडिया स्पोर्ट्स अकैडमी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में अमेरिका से आए

ग्रैंड मास्टर सुरेंद्र सिंह का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने

ताइक्वांडो की उत्कृष्ट तकनीकों, संतुलन और अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिससे

उपस्थित दर्शक अत्यंत प्रभावित हुए।

मंगलवार

को हुआ यह आयोजन खेल प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहा, इसमें बच्चों में आत्मविश्वास, आत्मरक्षा

और मानसिक दृढ़ता विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दिया गया। अमेरिका से आए ग्रैंड मास्टर

सुरेंद्र सिंह ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि ताइक्वांडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि

जीवन जीने की एक कला है। यह व्यक्ति को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ मानसिक

रूप से संतुलित और सजग भी बनाता है। उन्होंने बच्चों को नियमित अभ्यास, अनुशासन और

सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया।

अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक सागर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को नई दिशा देने का कार्य

करते हैं। उन्होंने बताया कि ग्रैंड मास्टर का मार्गदर्शन खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा

का स्रोत है और इससे उनमें आगे बढ़ने की ऊर्जा उत्पन्न होती है। ताइक्वांडो बच्चों

को आत्मरक्षा के साथ अनुशासन और आत्मविश्वास सिखाता है, जो जीवन के हर क्षेत्र में

उपयोगी सिद्ध होता है।

कार्यक्रम

के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत मार्शल आर्ट्स आधारित नृत्य ने सभी का ध्यान आकर्षित

किया। बच्चों की ऊर्जा, तालमेल और समर्पण को देखकर अभिभावकों ने उनकी सराहना की। कार्यक्रम

का समापन उत्साह, प्रेरणा और नई ऊर्जा के साथ हुआ, मर्गेंद्र राठी, प्रियंका दहिया,

महक पांचाल, सुरेंद्र शर्मा, मनमीत सिंह, पम्मी, साहिल, मनजोत सिंह, अनमोल सिंह, सचिन

जैन अतिथियों को स्मृति चिह्न और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story