हिसार पुलिस ने तलाशे 15 गुम हुए मोबाइल फोन

WhatsApp Channel Join Now
हिसार पुलिस ने तलाशे 15 गुम हुए मोबाइल फोन


असली मालिकों को लौटाई

खुशियां

हिसार, 27 नवंबर (हि.स.)। गुम हुए मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके

लोगों के चेहरों पर जिला पुलिस ने फिर से मुस्कान लौटा दी है। साइबर सेल की टीम ने

नवंबर माह के चौथे सप्ताह में प्राप्त 15 शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए गुम हुए मोबाइल

फोन तलाशने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने शुक्रवार काे बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को

सौंप दिए। लंबे समय से अपने मोबाइल मिलने का इंतजार कर रहे लोगों ने पुलिस अधीक्षक

सिद्धांत जैन और साइबर सेल की टीम का आभार जताया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम के साथ

गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी

में साइबर सेल प्रभारी पीएसआई अमित कुमार के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी माध्यमों और

लगातार प्रयासों से मोबाइल फोन तलाशे। इस अभियान में मुख्य सिपाही मुकेश सहारण, ऑपरेटर

सिपाही विनोद कुमार, महिला ऑपरेटर उषा रानी, सिपाही अतुल, महिला सिपाही सुनीता, महिला

सिपाही रेखा, सिपाही विपिन, सिपाही अंजय, महिला सिपाही अनीता, महिला सिपाही सुशीला,

सिपाही विजय और महिला सिपाही दीप्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

साइबर सेल की टीम ने तलाशे गए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे। इनमें

कैंट हिसार निवासी प्रोमिला, हांसी निवासी राजपाल, नलवा निवासी महेंद्र, अग्रसेन कॉलोनी

निवासी भानु दत्त, महाबीर कॉलोनी निवासी मोहनलाल, बिठमड़ा निवासी जयबीर, झींरी निवासी

चिमनलाल, अग्रोहा निवासी विक्रम, उकलाना निवासी साधा सिंह और आर्यनगर निवासी सतपाल

सहित अन्य लोग शामिल हैं। मोबाइल वापस मिलने पर सभी ने खुशी जाहिर करते हुए पुलिस टीम

का धन्यवाद किया।

एसपी सिद्धांत जैन ने आमजन से अपील की कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर तुरंत

पुलिस को शिकायत दें। मोबाइल में व्यक्तिगत जानकारी, फोटो, संपर्क नंबर और जरूरी दस्तावेज

होते हैं, इसलिए उसके दुरुपयोग की आशंका भी रहती है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784272 Articles

Share this story