फलों में नुकसान पर 50 हजार रुपये एकड़ मुआवजा

WhatsApp Channel Join Now

-सरकार ने मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में किया बदलाव

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में बदलाव किया है। इसके तहत किसानों को फलों में नुकसान पर 50 हजार रुपये एकड़ मुआवजा मिलेगा। मसालों और सब्जियों में नुकसान की भरपाई के लिए 40 हजार रुपये प्रति एकड़ मिलेंगे।

मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में बदलाव करते हुए प्रदेश सरकार ने फल, सब्जी और मसाला उत्पादक किसानों के लिए बीमित राशि और फसल नुकसान पर मुआवजे का नया ढांचा लागू किया है। बीमित राशि के निर्धारण के साथ ही किसानों के लिए जोखिम अंशदान की दर दो प्रतिशत तय की गई है।

सब्जियों और मसालों के लिए 800 रुपये तथा फलों के लिए एक हजार रुपये अंशदान देना होगा। कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक बाग के क्षेत्र का सत्यापन पौधों की मानक संख्या और अनुशंसित दूरी के आधार पर किया जाएगा। सटीक सत्यापन के लिए, किसानों को बीबीवाई पोर्टल पर पंजीकरण के समय पौधों के बीच की दूरी और पौधों की संख्या दर्ज करनी होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769592 Articles

Share this story