पानीपत: ससुरालियों की धमकी से परेशान युवक ने दी जान

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: ससुरालियों की धमकी से परेशान युवक ने दी जान


पानीपत, 01 अप्रैल (हि.स.)। पानीपत के सेक्टर-29 में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि धर्मेंद्र अपनी पत्नी के लापता होने और उसके बाद ससुराल पक्ष से मिल रही लगातार धमकियों के कारण दिमागी रूप से तनाव में आ गया था। इसी तनाव चलते उसने यह कदम उठाया।

धर्मेंद्र को फंदे पर लटका देख परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने मौके से सभी साक्ष्यों को इकट्ठा कर अपने कब्जे में ले लिया। तत्पश्चात पुलिस परिजनों बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र की पत्नी पिछले 3 दिनों से घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस संबंध में परिवार ने संबंधित थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

मृतक के भाई और अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि ससुराल पक्ष की धमकियों से धर्मेंद्र इतना डर गया और परेशान रहने लगा कि उसने हार मान ली। धर्मेंद्र चार बच्चों का पिता था। परिजनों ने ससुरालियों पर धर्मेंद्र को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है की परिजनों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story