सोनीपत:केएमपी पर मजदूरों से भरी ईको ट्रक से टकराई, तीन की मौत, नौ घायल

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत:केएमपी पर मजदूरों से भरी ईको ट्रक से टकराई, तीन की मौत, नौ घायल


सोनीपत:केएमपी पर मजदूरों से भरी ईको ट्रक से टकराई, तीन की मौत, नौ घायल


सोनीपत:केएमपी पर मजदूरों से भरी ईको ट्रक से टकराई, तीन की मौत, नौ घायल


सोनीपत, 03 सितंबर (हि.स.)। सोनीपत

जिले के खरखौदा क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह लगभग पांच

बजे मजदूरों से भरी ईको गाड़ी ट्रक से टकरा गई। गोपालपुर गांव की सीमा के पास हुए हादसे

में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईको

गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी

के अनुसार उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गांव बड़ेपुरा के करीब 11 मजदूर और ईको

चालक समेत 12 लोग झज्जर की ओर बाजरा काटने जा रहे थे। सुबह लगभग पांच बजे उनकी गाड़ी

गोपालपुर गांव के पास कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर पहुंची। इसी दौरान ईको की

ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में गांव बड़ेपुरा

निवासी रामनरेश शामिल हैं, जबकि दो मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। दो शवों को खरखौदा

के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं एक शव क्षतिग्रस्त ईको में फंस गया था, जिसे

पुलिस और राहत दल ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

हादसे

में घायल विवेक, छोटू, हरिशंकर, खुशहाली, फातिलाल, महेंद्र पाल, संजीव, प्रमोद और नेवाराम

सभी गांव बड़ेपुरा, जिला पीलीभीत के रहने वाले बताए गए हैं। सभी घायलों को खरखौदा के

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत

गंभीर है और कई घायल बेहोशी की हालत में बताए गए हैं।

हादसे

की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। क्षतिग्रस्त वाहनों

को हटाने के साथ ईको में फंसे शव को बाहर निकालने का काम किया गया। पुलिस ने मृतकों

की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा

रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story