मुख्यमंत्री सैनी ने नीलधारी गुरुद्वारा पिपली साहिब में टेका माथा

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री सैनी ने नीलधारी गुरुद्वारा पिपली साहिब में टेका माथा


चंडीगढ़, 15 नवंबर (हि.स.)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र के पिपली स्थित ऐतिहासिक नीलधारी गुरुद्वारा पिपली साहिब में माथा टेका और प्रदेश के नागरिकों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए अरदास की।

मुख्यमंत्री सैनी के गुरुद्वारा पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और संगत द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए संत-महात्माओं से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुद्वारा पिपली साहिब का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। यहां आकर मन को असीम शांति मिलती है। सिख गुरुओं ने हमें मानवता, सेवा और भाईचारे का मार्ग दिखाया है। प्रदेश सरकार भी इसी मार्ग पर चलते हुए सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के साथ हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777571 Articles

Share this story