मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 139वां संस्करण

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 139वां संस्करण


चंडीगढ़, 25 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण का ऑनलाइन माध्यम से सीधा प्रसारण देखा। मुख्यमंत्री ने यहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों के साथ संवाद करते हैं। इस कार्यक्रम में वे प्रेरणादायक कहानियों, नवोन्मेषी विचारों और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली पहलों को साझा करते हैं।

‘मन की बात’ कार्यक्रम में उठाए गए विषयों और जनहित से जुड़ी पहलों के प्रति लोगों का सार्थक जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों और प्रेरणादायक संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन बीबी सिंघल, हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर, वार्ड नंबर-4 के पार्षद भारत हितैषी, मंडल अध्यक्ष प्रमोद वत्स और मीडिया संपर्क प्रमुख प्रवीण अत्रे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766721 Articles

Share this story