हिसार में सीएम फ्लाइंग का निजी स्कूल पर छापा, मिली खामियां

WhatsApp Channel Join Now
हिसार में सीएम फ्लाइंग का निजी स्कूल पर छापा, मिली खामियां


हिसार में सीएम फ्लाइंग का निजी स्कूल पर छापा, मिली खामियां


जांच में चिराग योजना में मिली अनियमितताएं

हिसार, 19 मई (हि.स.)। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई

जा रही चिराग योजना में अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को सीएम फ्लाइंग

टीम जिले के गांव भिवानी रोहिल्ला स्थित एक निजी स्कूल में औचक निरीक्षण कर गहन जांच

की।

जांच के दौरान रिकॉर्ड में गड़बड़ी, अभिभावकों से शुल्क वसूली तथा बच्चों के साथ

भेदभाव जैसे कई मामले सामने आए हैं। टीम ने पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर

उच्च अधिकारियों को भेजने की बात कही है।

सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व

में हुई इस कार्रवाई में शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल अजय कुमार, पीजीटी विनीता, एसआई

कृष्ण, एएसआई सुरेंद्र तथा एचसी जितेंद्र भी शामिल रहे।

जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग

टीम को सूचना मिली थी कि गांव भिवानी रोहिल्ला स्थित कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में सरकार

की चिराग योजना के तहत दाखिल किए गए बच्चों के मामले में नियमों की अनदेखी की जा रही

है। शिकायत मिलने के बाद टीम शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ स्कूल पहुंची और रिकॉर्ड,

फीस रजिस्टर तथा अन्य दस्तावेजों की गहनता से जांच की।

रिकॉर्ड में मिली अनियमितता

जांच के दौरान सामने आया कि वर्ष 2025-26 में

चिराग योजना के तहत नर्सरी कक्षा में कुणाल नामक बच्चे का दाखिला किया गया था, लेकिन

स्कूल रिकॉर्ड में उसे 134ए योजना के तहत दर्शाया गया था। टीम ने इसे गंभीर अनियमितता

माना। इसके अलावा जांच में यह भी सामने आया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों के अभिभावकों

से ट्रांसपोर्ट सहित विभिन्न मदों के नाम पर राशि ली गई। चिराग योजना के तहत दाखिल

विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस लेने पर स्पष्ट रोक है।

सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने कहा

कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई चिराग योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों के बच्चों

को निजी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना है। चिराग़ योजना के तहत आरक्षित

सीटों पर दाखिला लेने वाले बच्चों की ट्यूशन फीस सरकार द्वारा वहन की जाती है। उन्होंने

स्पष्ट कहा कि चिराग योजना के तहत दाखिल विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस वसूलना नियमों

के खिलाफ है। साथ ही इन बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव करना नियमों का उल्लंघन

है। उन्होंने निजी स्कूल संचालकों को कहा कि सरकार द्वारा चिराग़ योजना को लेकर जारी

दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाए और सभी बच्चों को समान शिक्षा व सुविधाएं

उपलब्ध करवाई जाएं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story