हिसार : डॉक्टर समेत पांच कर्मचारी ड्यूटी से मिले गायब, पीएचसी में सीएम फ्लाइंग का छापा

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : डॉक्टर समेत पांच कर्मचारी ड्यूटी से मिले गायब, पीएचसी में सीएम फ्लाइंग का छापा


हिसार : डॉक्टर समेत पांच कर्मचारी ड्यूटी से मिले गायब, पीएचसी में सीएम फ्लाइंग का छापा


हाजिरी रजिस्टर में दर्ज थी उपस्थिति, मौके पर नहीं मिले कर्मचारी

दवाओं का स्टॉक रजिस्टर अधूरा, रिकॉर्ड से अधिक मिलीं दवाएं

हिसार, 10 नवंबर (हि.स.)। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली

और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत जांचने के लिए सीएम फ्लाइंग ने मंगलवार

को गांव हसनगढ़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में औचक निरीक्षण किया। रेंज

इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में पहुंची टीम को जांच के दौरान डॉक्टर सहित पांच कर्मचारी

हाजिरी रजिस्टर में उपस्थित दर्ज होने के बावजूद मौके पर ड्यूटी से गैरहाजिर मिले।

वहीं, दवाओं का स्टॉक रजिस्टर भी अधूरा पाया गया। रजिस्टर में दर्ज मात्रा और वास्तविक

स्टॉक का मिलान करने पर अंतर सामने आया और रिकॉर्ड के मुकाबले अधिक दवाएं मिलीं।

जानकारी के अनुसार, गांव के एक ग्रामीण ने शिकायत दी थी कि पीएचसी हसनगढ़ से

आसपास के कई गांव जुड़े हुए हैं, लेकिन यहां कार्यरत डॉक्टर और कर्मचारी नियमित रूप

से ड्यूटी पर मौजूद नहीं रहते। आरोप था कि कर्मचारी सुबह देरी से आते हैं और शाम को

निर्धारित समय से पहले चले जाते हैं। इससे उपचार के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी

उठानी पड़ती है। शिकायत में कर्मचारियों पर मरीजों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप

भी लगाए गए थे।

शिकायत के आधार पर मंगलवार दोपहर बाद सीएम फ्लाइंग हिसार की टीम ने पीएचसी

में जांच की। टीम का नेतृत्व रेंज इंचार्ज सुनैना ने किया। टीम में डॉक्टर अक्षय कुमार,

एएसआई सुरेंद्र और हेड कांस्टेबल विजय भी शामिल रहे। सबसे पहले कर्मचारियों के हाजिरी

रजिस्टर की जांच की गई। इसमें डॉक्टर रवि, सुनीता, रवि, सुनीता रानी और नरेंद्र की

उपस्थिति दर्ज मिली, लेकिन ये पांचों कर्मचारी मौके पर ड्यूटी करते नहीं मिले।

टीम ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध दवाओं और उनके स्टॉक से संबंधित रजिस्टर

की भी जांच की। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर अधूरा मिला। रजिस्टर में दर्ज दवाओं की मात्रा

का वास्तविक स्टॉक से मिलान करने पर अंतर पाया गया। मौके पर रिकॉर्ड में दर्ज मात्रा

से अधिक दवाएं उपलब्ध मिलीं। टीम ने दवाओं के स्टॉक और संबंधित दस्तावेजों की जानकारी

जुटाई।

जांच के दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने टीम को बताया कि डॉक्टर और कर्मचारियों

के नियमित रूप से मौजूद नहीं रहने के कारण मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता। कई

बार उन्हें स्वास्थ्य केंद्र के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ग्रामीणों ने कर्मचारियों पर

मरीजों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य केंद्र में नियमित उपस्थिति

सुनिश्चित करने की मांग की।

सरकार की ओर से सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं

और निशुल्क दवाएं उपलब्ध करवाने के दावे किए जाते हैं। ऐसे में पीएचसी में डॉक्टर और

कर्मचारियों के गैरहाजिर मिलने तथा दवाओं के स्टॉक रिकॉर्ड में अंतर सामने आने से स्वास्थ्य

केंद्र की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775054 Articles

Share this story