सोनीपत: डीक्रस्ट में मेयर-पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे मंख्यमंत्री

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: डीक्रस्ट में मेयर-पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे मंख्यमंत्री


सोनीपत, 27 मई (हि.स.)। सोनीपत

नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो

गई हैं। 28 मई को दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कार्यक्रम

आयोजित होगा। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप

में शामिल होंगे।

कार्यक्रम

को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम पूरी तरह अलर्ट हैं। अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा

और मेयर राजीव जैन ने समारोह स्थल का बुधवार को निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश

दिए। उन्होंने सुरक्षा, पार्किंग, ट्रैफिक, बैठने, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं

समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वीआईपी और आम लोगों की पार्किंग,

टैंट, एयर कंडीशनिंग, माइक, साउंड सिस्टम, लिफ्ट सुविधा और दिशा-सूचक बोर्डों की व्यवस्था

की समीक्षा की गई। अधिकारियों को कहा गया कि समारोह स्थल तक आने वाले सभी रास्तों पर

पर्याप्त संकेतक लगाए जाएं, ताकि लोगों को परेशानी न हो। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने

के लिए भी विशेष योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त

उपायुक्त अजय चोपड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था

तय मानकों के अनुसार सुनिश्चित की जाएगी। बिजली, पानी, साफ-सफाई और सुरक्षा में किसी

प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। मेयर राजीव जैन ने कहा कि यह समारोह नगर निगम

के लिए ऐतिहासिक अवसर होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story