हिसार : संत निरंकारी मिशन ने महावीर कॉलोनी जलघर परिसर में चलाया सफाई अभियान

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : संत निरंकारी मिशन ने महावीर कॉलोनी जलघर परिसर में चलाया सफाई अभियान


निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के 72वें

जन्मदिवस को स्वच्छता दिवस के रूप मनाया

हिसार, 22 फरवरी (हि.स.)। संत निरंकारी चैरिटेबल

फाउंडेशन की ओर से सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से निरंकारी सतगुरु

बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के 72वें जन्मदिवस के अवसर पर संत निरंकारी मिशन द्वारा

‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान चलाया गया।

फाउंडेशन द्वारा निरंकारी सतगुरु बाबा हरदेव

सिंह जी महाराज के द्वारा दिए गए संदेश, प्रदूषण बाहर हो या अंदर दोनों हानिकारक हैं

और इसके लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है, को व्यवहारिक रूप देने के लिए प्रति वर्ष निरंकारी सतगुरु बाबा हरदेव

सिंह जी महाराज के जन्मदिवस को सफाई अभियान व वृक्षारोपण दिवस के रूप में मनाया जाता

है। इसी के तहत रविवार को निरंकारी मिशन हिसार के अनुयायियों ने हिसार के संयोजक संजय

खुराना के नेतृत्व में महावीर कॉलोनी स्थित जलघर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।

अभियान में हिसार के सैकड़ों अनुयायियों ने भाग लिया। संयोजक संजय खुराना ने बताया

कि फाउंडेशन द्वारा आज देशभर में 1500 से अधिक

स्थानों पर यह अभियान चलाया गया, जिसमें लाखों सेवादारों ने भाग लिया। उन्होंने कहा

कि सतगुरु माता जी का संदेश सदैव यही रहा है कि हम इस धरती को आने वाली पीढ़ियों के

लिए पहले से अधिक सुंदर, स्वच्छ और संतुलित रूप में संजोकर रखें। ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ

मन’ अभियान उसी पावन संकल्प

का सजीव प्रतीक है, जो मानव को प्रकृति, समाज और आत्मा से जोड़ते हुए करुणा, संतुलन

और सौहार्द से परिपूर्ण भविष्य की ओर मार्गदर्शन करता है। इस दौरान क्षेत्रीय संचालक विजय कुमार शर्मा,

संचालक ओमप्रकाश व प्रवक्ता रमेश चुघ आदि भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story