सोनीपत: गांधी जयंती पर गढ़ी केसरी के मुक्तिधाम में चला सफाई अभियान

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: गांधी जयंती पर गढ़ी केसरी के मुक्तिधाम में चला सफाई अभियान


- श्राद्ध में पूर्वजों को नमन के

साथ उनकी अंतिम विश्रामस्थली की सफाई भी जरूरी: कादियान

सोनीपत, 01 अक्टूबर (हि.स.)। गन्नौर

में गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को स्वच्छ गन्नौर-स्वस्थ गन्नौर अभियान के तहत

गढ़ी केसरी स्थित शिव मुक्ति धाम में करीब तीन घंटे तक सफाई अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय

विधायक देवेंद्र कादियान के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, नगरपालिका सफाई कर्मचारियों

और स्थानीय लोगों ने परिसर की सफाई की। इस दौरान काफी समय से जमा कचरा और गंदगी हटाई

गई।

सफाई

अभियान के दौरान विधायक ने नगरपालिका सचिव प्रदीप खर्ब को मुक्तिधाम में बड़े पेड़ों

के आसपास बेहतर चबूतरे बनवाने और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

अभियान पूरा होने के बाद विधायक ने सफाई कर्मचारियों और अन्य लोगों के साथ जलपान किया।

इसके बाद वे अपने निजी कार्यालय पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित

अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। विधायक

देवेंद्र कादियान ने कहा कि विधायक बनने के पहले दिन से ही उन्होंने झाड़ू उठाकर गन्नौर

को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया था। इसी के तहत हर महीने नगरपालिका कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों

और आमजन के सहयोग से शहर या आसपास के किसी स्थान को चिन्हित कर सफाई अभियान चलाया जाता

है।

गांधी जयंती पर मुक्तिधाम में सफाई की जरूरत को देखते हुए इसे अभियान के लिए चुना

गया। उन्होंने

कहा कि श्राद्ध पक्ष में लोग अपने पूर्वजों को नमन करते हैं। ऐसे समय में मुक्तिधाम

की सफाई उनके प्रति सम्मान का एक माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस

के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान भी चल रहा है। उन्होंने लोगों से कूड़ा सड़क या

खाली प्लॉट में न डालकर कूड़ेदान और कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में डालने की अपील की। गढ़ी

केसरी निवासी कृष्ण त्यागी, नितिन त्यागी, अमित त्यागी, नितिन कौशिक और सुनील पटवारी

ने कहा कि मुक्तिधाम में काफी समय से गंदगी थी। सफाई होने से लोगों को राहत मिलेगी।

मौके पर ब्लॉक समिति अध्यक्ष अनिल कुमार, पूर्व नपाध्यक्ष ईश्वर कश्यप, पार्षद दिनेश

अदलखा, वरुण जैन, विकास शर्मा, अजय सरोहा, टिंकू प्रधान, शमशेर सैनी समेत अन्य लोग

मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story