जींद : दो पिस्तौल तथा दो जिदां कारतूस के साथ दो काबू

WhatsApp Channel Join Now
जींद : दो पिस्तौल तथा दो जिदां कारतूस के साथ दो काबू


जींद, 11 अप्रैल (हि.स.)।जिला पुलिस ने अलग अलग स्थानो से दो युवको को काबू कर उनके कब्जे से दो पिस्तौल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए है। सबधित थाना पुलिस आरोपितो से पूछताछ कर रही है। सीआइए स्टाफ जुलाना को शिकायत मिली थी कि गांव लिजवानां कलां के निकट एक युवक अवैध असलाह के साथ खड़ा हुआ है। जो कही जाने की फिराक मे है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से एक पिस्तौल तथा एक जिदां कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ मे पकडे गए युवक की पहचान गांव मालवी निवासी संदीप के रूप मे हुई। वही सीआइए स्टाफ स्टाफ सफीदो ने सूचना के आधार पर गांव सिवाहा निवासी सतीश को काबू कर उसके कब्जे से एक पिस्तौल तथा एक जिदां कारतूस बरामद किया है। सबधित थाना पुलिस ने अवैध असलाह के साथ पकड़े गए सदीप तथा सतीश के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

सीआइए थाना प्रभारी अनूप सिह ने शनिवार को बताया अवैध असलाह के साथ पकड़े गए दोनो आरोपितो से असलाह कहां से लेकर आए। असलाह रखने के पीछे उदेश्य क्या था। इसके बारे मे पूछताछ की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story