जींद : बाइक सवार तीन युवकों से हैरोइन बरामद

WhatsApp Channel Join Now
जींद : बाइक सवार तीन युवकों से हैरोइन बरामद


जींद, 04 अगस्त (हि.स.)। गांव कालवन रेलवे फाटक के निकट सीआईए स्टाफ ने बाइक सवार तीन युवकों को काबू कर उनके कब्जे से 11.6 ग्राम हैरोइन बरामद की है। गढ़ी थाना पुलिस ने हैरोइन के साथ पकड़े गए तीनों आरोपितों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नशा नेटवर्क के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।

सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि बाइक सवार तीन युवक नशे को लेकर गांव कालवन से कन्हड़ी होते हुए जाखल जाएंगें। सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव कालवन रेलवे फाटक के निकट नाकेबंदी कर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ समय के बाद बाइक सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। जो पुलिस पार्टी को देखकर बाइक वापस मोडऩे लगे तो पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उन्हे काबू कर लिया।

पुलिसकर्मियों ने जब युवकों से पूछताछ की तो उनकी पहचान जाखल निवासी राजबीर, सन्नी, दिलप्रीत के रूप में हुई। तीनों की तलाशी लेने पर दिलप्रीत के कब्जे से 11.6 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। गढ़ी थाना पुलिस ने हैरोइन के साथ पकड़े गए तीनों युवकों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार नशा तस्करों से नशा नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story