हिसार में जुए के अड्डे पर सीआईए की रेड, नाै जुआरी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

पकड़े गए आरोपियों से पौने तीन लाख से अधिक नकदी बरामद

हिसार, 23 नवंबर (हि.स.)। जुए के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए सीआईए

मिल गेट की टीम ने ग्रोवर मार्केट स्थित बालाजी टावर की तीसरी मंजिल पर चल रहे जुए

के अड्डे पर रेड की। पुलिस ने मौके से 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जुए में दांव पर

लगाई गई दो लाख 76 हजार 520 रुपये की नकदी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। पकड़े गए

सभी व्यक्ति ताश के पत्तों पर हजारों रुपये के दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे।

पुलिस के अनुसार एसआई सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सीआईए मिल गेट की टीम

सरकारी गाड़ी से गश्त एवं अपराधों की पड़ताल कर रही थी। टीम सिरसा नाका पर मौजूद थी,

तभी सूचना मिली कि बालाजी टावर, ग्रोवर मार्केट की तीसरी मंजिल पर बने एक कमरे में

कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस

ने बंद स्थान की तलाशी की अनुमति प्राप्त की और मौके पर पहुंचकर रेड की।

पुलिस टीम

कमरे में पहुंची तो कई व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये के दांव लगाते मिले। पुलिस को

देखकर जुआ खेल रहे व्यक्तियों ने अपने हाथों में पकड़े ताश के पत्ते और घुटनों के नीचे

रखी नकदी एक जगह डाल दी तथा भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते

हुए सभी 9 व्यक्तियों को मौके पर ही काबू कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खरड़ निवासी दिनेश, फतेहाबाद के चाहरवाला निवासी

ईश्वर, सातरोड खुर्द निवासी संदीप, कैंट निवासी जसबीर, सेक्टर 9-11 निवासी प्रिंस,

खरड़ गांव निवासी फूल सिंह, सेक्टर 14 निवासी विनय, सेक्टर 33 निवासी राजेश और सेक्टर

15 निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से बरामद दो लाख 76 हजार

520 रुपये की नकदी और 52 ताश के पत्तों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी

है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781998 Articles

Share this story