हिसार में भारी मात्रा में नशीली गोलियों के साथ युवक काबू, सीआईए ने तलाशी के दौरान पकड़ा

WhatsApp Channel Join Now

लोराजेपाम की 480, अल्प्राजोलम की 190 और क्लोनाजेपाम की 140 गोलियां बरामद

हिसार, 21 नवंबर (हि.स.)। सीआईए टीम ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई

करते हुए 810 प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी

की पहचान गांव धांसू निवासी रविन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शहर थाना

में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

सीआईए प्रभारी ने शनिवार काे बताया कि एसआई विजय के नेतृत्व में टीम शहर थाना क्षेत्र

में गश्त और अपराधियों की धरपकड़ के लिए तैनात थी। इसी दौरान शक के आधार पर पुलिस ने

रविन को काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 810 नशीली गोलियां बरामद हुईं। इनमें

लोराजेपाम की 480, अल्प्राजोलम की 190 और क्लोनाजेपाम की 140 गोलियां शामिल हैं। पुलिस

ने आरोपी को गिरफ्तार करके मामले की जांच पड़ाव चौकी के सहायक उप निरीक्षक जय प्रकाश

को सौंपी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह नशीली

गोलियां कहां से लेकर आया था और किन लोगों को सप्लाई करने वाला था।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781028 Articles

Share this story