हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव मीना कंबोज ने संभाला पदभार

WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़, 28 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की नवनियुक्त मानद महासचिव मीना कंबोज ने मंगलवार को पंचकूला स्थित परिषद के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण समारोह में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी सहित विभिन्न बोर्डों एवं संस्थाओं के चेयरमैन, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने मीना कंबोज को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान मीना कंबोज ने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के कल्याण के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य किया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक बच्चों तक परिषद की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ परिषद के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story