पानीपत : महादेव कॉलोनी में बच्चा चुराते हुए महिला को दबोचा

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत : महादेव कॉलोनी में बच्चा चुराते हुए महिला को दबोचा


पानीपत, 30 मार्च (हि.स.)। पानीपत की महादेव कॉलोनी में बच्चा चोरी करते हुए एक संदिग्ध महिला को रंगे हाथों उस समय धर दबोचा जब वह एक बच्ची को जबरन साथ ले जाने का प्रयास कर रही थी। तलाशी के दौरान महिला के थैले से संदिग्ध वस्तुएं मिलने पर मामला और भी गंभीर हो गया है।

महादेव कॉलोनी में रहने वाली बच्ची ने बताया कि रविवार देर शाम को महिला ने उसे चीज दिलाने का प्रलोभन देकर अपने पास बुलाया और साथ चलने को कहा। जब बच्ची नहीं मानी, तो महिला ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे कॉलोनी से बाहर की ओर खींचने लगी। शोर मचाने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और महिला को घेर लिया। पकड़े जाने के बाद जब स्थानीय लोगों ने महिला की तलाशी ली, तो उसके थैले से ब्लेड और नशीली गोलियां जैसी संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुईं। स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि वह संदिग्ध अवस्था में घूम रही थी और बच्चों को खाने-पीने का सामान देकर फंसाने की कोशिश कर रही थी। बैग से मिले संदिग्ध सामान ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया और गुस्साए लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और महिला को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई। थाना किला प्रभारी सुरेश ने बताया कि पकड़ी गई महिला मानसिक रोगी है। व देवी मंदिर इलाके की रहने वाली है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story