सोनीपत: गौ सेवा उत्थान को लेकर संकल्पित नायब सरकार: डाॅ अरविंद शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: गौ सेवा उत्थान को लेकर संकल्पित नायब सरकार: डाॅ अरविंद शर्मा


-गोहाना बरोदा में गौशालाओं को मिला ढाई

करोड़ चारा अनुदान

सोनीपत, 22 अप्रैल (हि.स.)। सहकारिता,

कारागार, निर्वाचन, विरासत और पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री

नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गौवंश के उत्थान और सम्मान के लिए कई योजनाएं लागू की

जा रही हैं। सरकार का लक्ष्य गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि गौवंश की देखभाल

बेहतर तरीके से हो सके और उन्हें पर्याप्त सुविधा मिल सके।

बुधवार

को सोनीपत रोड स्थित मंत्री के कार्यालय में गौसेवा आयोग के माध्यम से गोहाना और बरोदा

विधानसभा क्षेत्र की गौशालाओं को चारा अनुदान के रूप में ढाई करोड़ रुपये के चेक वितरित

किए गए। कार्यक्रम में विभिन्न गौशालाओं के प्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी

मौजूद रहे।

धर्मार्थ

गौशाला भठगांव को 62 लाख 61 हजार 60 रुपये, श्री कृष्ण गोपाल गौशाला बली-ब्राह्मणान

को 43 लाख 32 हजार 260 रुपये और श्री कृष्ण वासुदेव गौशाला मुंडलाना को 33 लाख 92 हजार

500 रुपये दिए गए। मुरलीदास गौशाला कासंडा को 26 लाख 59 हजार 720 रुपये, नंदलाला गौधाम

समिति ठसका रोड गोहाना को 23 लाख 49 हजार 680 रुपये तथा बाबा गगन साध मंदिर एवं गौशाला

तिहाड़ मलिक को 17 लाख 19 हजार 20 रुपये का अनुदान मिला।

इसके

अलावा आदर्श गौशाला सेवा समिति देवीनगर को 14 लाख 37 हजार 500 रुपये, गोपाल कृष्ण गौशाला

सेवा समिति गोहाना को 13 लाख 28 हजार 480 रुपये, राष्ट्र वैदिक परमार्थ ट्रस्ट इंद्रगढ़ी

को आठ लाख 71 हजार 700 रुपये, जय श्याम गौशाला सोसायटी निजामपुर को छह लाख 73 हजार

440 रुपये और गौ सेवा सदन वजीरपुरा को एक लाख 99 हजार 640 रुपये दिए गए।

मंत्री

ने कहा कि सरकार आगे भी गौशालाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर सहायता देती रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में गौशाला प्रबंधन समितियों ने सरकार का आभार जताया और सहयोग जारी

रखने की उम्मीद जताई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story