हिसार : हरियाणा को रामभरोसे छोड़कर पंजाब चुनाव में व्यस्त हुए मुख्यमंत्री : मनोज राठी

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : हरियाणा को रामभरोसे छोड़कर पंजाब चुनाव में व्यस्त हुए मुख्यमंत्री : मनोज राठी


हिसार : हरियाणा को रामभरोसे छोड़कर पंजाब चुनाव में व्यस्त हुए मुख्यमंत्री : मनोज राठी


प्रदेश में अपराध चरम पर, प्रदेश में फिरौती, लूटपाट, गैंगवार और नशा तस्करी

की घटनाएं बढ़ीं

हिसार, 27 नवंबर (हि.स.)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज राठी ने हरियाणा की कानून

व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश

में अपराध चरम सीमा पर पहुंच चुका है, लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। मुख्यमंत्री

नायब सैनी हरियाणा की जिम्मेदारियों को छोड़कर पंजाब में चुनाव प्रचार करने और वोट

मांगने में व्यस्त हैं। प्रदेश को रामभरोसे छोड़ दिया गया है।

मनोज राठी ने शुक्रवार काे कहा कि हरियाणा में आए दिन फिरौती, लूटपाट, गैंगवार, नशा तस्करी

और अन्य आपराधिक वारदातें हो रही हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम नागरिकों

में असुरक्षा का माहौल है। ऐसे हालात में मुख्यमंत्री का अपने प्रदेश की समस्याओं से

विमुख होकर दूसरे राज्य के चुनाव में व्यस्त रहना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री

को पहले हरियाणा की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

पंजाब के राजनीतिक हालात पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज राठी ने कहा कि किसान

आंदोलन के दौरान 750 से अधिक किसानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उस समय अकाली

दल ने भाजपा को किसानों की मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उससे समर्थन वापस ले

लिया था, लेकिन आज सत्ता की लालसा में दोनों दल फिर एक-दूसरे का साथ देने को तैयार

हैं। यह उनके राजनीतिक दोहरेपन को दर्शाता है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784272 Articles

Share this story