हरियाणा बजट में जींद के लिए महिला थाना, खेल स्टेडियम समेत कई घाेषणाएं

WhatsApp Channel Join Now
हरियाणा बजट में जींद के लिए महिला थाना, खेल स्टेडियम समेत कई घाेषणाएं


जींद, 02 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा सोमवार को हरियाणा प्रदेश का दूसरा बजट पेश किया गया। इसमें सीएम ने घोषणा की कि नरवाना में महिला थाना खोला जाएगा। इसके अलावा पिपलथा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा। नरवाना के नागरिक अस्पताल में डायलसिस सेंटर उपलब्ध होगा। साथ ही नरवाना बस स्टैंड की नई बिल्डिंग बनेगी। वहीं प्रदेशभर में 21 नए खेल स्टेडियम की बात कही है। जिसमें जींद को भी खेल स्टेडियम मिलेगा।

वहीं मुख्यमंत्री ने बजट में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के जरिये जींद, कैथल व गुरूग्राम में अढाई हजार एकड़ को सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है। जींद जिला की अढ़ाई हजार एकड़ जमीन भी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के जरिये निकलने वाले पानी से सिंचित किया जाएगा। इससे किसानों को भी फायदा होगा। वहीं जींद में प्रस्तावित आईएमटी के लिए ई भूमि पोर्टल पर किसानों से प्रस्ताव मांगे जाएंगे। जींद में आईएमटी बनती है तो इसका फायदा यहां के युवाओं को मिलेगा। आज बेरोजगारी के चलते व जींद में कोई बड़ी इंडस्ट्री न होने के चलते युवाओं को दूसरे जिलों का रूख करना पड़ता है। वहीं धान की पराली से 200 मेगावाट क्षमता की बायोगैस परियोजनाएं स्थापित होंगी। प्रदेश में 170 करोड़ की लागत से विश्राम गृह बनाए जाएंगे। जिसमें जींद में भी एक विश्राम गृह बनाया जाए। वहीं 25 मेगावाट क्षमता के पांच वेस्ट टू एनर्जी प्लांट विकसित किए जाएंगे। उचाना, सफीदों में सेक्टर काटे जाएंगे व जींद जिला कारागार में पेट्रोल पंप की सुविधा मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story