हिसार : एचसीएस परीक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल करने वाली छवि सरदाना सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : एचसीएस परीक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल करने वाली छवि सरदाना सम्मानित


हिसार, 13 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) परीक्षा में पूरे

प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल कर हिसार का गौरव बढ़ाने वाली डोगरान मोहल्ला निवासी

छवि सरदाना को अखिल भारतीय अरोड़ा खत्री पंजाबी समुदाय की ओर से सम्मानित किया गया।

समुदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिब दयाल वधवा और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश चुघ के नेतृत्व

में पदाधिकारियों ने छवि के निवास पर पहुंचकर उन्हें पगड़ी, बुके, फूलमाला और पटका

भेंट किया तथा शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिब दयाल वधवा ने मंगलवार काे कहा कि छवि सरदाना की यह उपलब्धि केवल

उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे हिसार और हरियाणा के लिए गर्व का विषय है।

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश चुघ ने कहा कि परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से हासिल

की गई यह सफलता प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने

विश्वास जताया कि छवि का भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी बनने का सपना भी

जल्द साकार होगा।

इस अवसर पर डॉ. संजय मुंजाल ने छवि के पिता चिराग सरदाना, उनकी माता और समस्त

परिवार को बधाई देते हुए कहा कि परिवार का सहयोग और अच्छे संस्कार ही ऐसी उपलब्धियों

की मजबूत नींव होते हैं।

इस अवसर पर चरणजीत सरदाना, कमल हांडा, संजय मुंजाल, पवन रूखाया, रामचंद्र सेठी,

रविकुमार हांडा, राजेंद्र अग्रवाल, श्याम सुंदर गिरधर, गुलशन वधवा, नानक चन्द छाबड़ा,

विकास कुमार, आनंद प्रकाश, जयभगवान लाडवाल, साधिका अरोड़ा, मधु अरोड़ा और अन्नु ढींगडा

सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760107 Articles

Share this story