चंडीगढ़ : राजू की जगह अब फणीन्द्र शर्मा होंगे हरियाणा भाजपा के संगठन महामंत्री

WhatsApp Channel Join Now
चंडीगढ़ : राजू की जगह अब फणीन्द्र शर्मा होंगे हरियाणा भाजपा के संगठन महामंत्री


चंडीगढ़ : राजू की जगह अब फणीन्द्र शर्मा होंगे हरियाणा भाजपा के संगठन महामंत्री


चंडीगढ़, 29 जुलाई (हि.स.)। भाजपा हाईकमान ने हरियाणा सहित तीन राज्यों के प्रदेश महामंत्री (संगठन) में बदलाव किया है। हरियाणा के संगठन महामंत्री रविंद्र राजू को यहां से बदल कर उन्हें असम और त्रिपुरा का संगठन महामंत्री बनाकर भेजा गया है। वहीं अब हरियाणा में संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी फणीन्द्र नाथ शर्मा को सौंपी है।

दरअसल, फणीन्द्र नाथ शर्मा के पास अभी तक असम और त्रिपुरा का चार्ज था। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मंजूरी के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। हरियाणा के संगठन महामंत्री रविंद्र राजू को तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया था। इसी वजह से उन्हें बदला गया है। उनसे पहले सुरेश भट्ठ हरियाणा के संगठन महामंत्री थे। सुरेश भट्ठ वर्तमान में उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं। इसी तरह से विवेक दधकर को अंडमान निकोबार का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है। तीनों ही नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू होंगी।

हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील

Share this story