चंडीगढ़: एक अप्रैल से हरियाणा की सड़कों पर सफर एनएचएआई लागू करेगा नई टोल दरें
चंडीगढ़, 30 मार्च (हि.स.)। हरियाणा में एक तरफ जहां एक अप्रैल से नए कलेक्टर रेट लागू होने की प्रबल संभावना है, वहीं प्रदेश की कई सड़कों पर सफर भी महंगा होने जा रहा है।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अंतर्गत आने वाले टोल प्लाजा पर नई दरें लागू होने जा रही हैं। स्टेट हाईवे अथॉरिटी की तरफ से अभी इन सबंध कोई फैसला नही लिया गया है।
टोल दरों में इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो रोजाना हाईवे से यात्रा करते हैं। खासकर दिल्ली-गुरुग्राम, कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे और अन्य प्रमुख हाईवे पर आने-जाने वालों का मासिक खर्च बढ़ेगा।
सबसे व्यस्त रहने वाले दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे (एनएच-48) पर खेड़की दौला टोल प्लाजा पर 5 से 15 रुपए तक बढ़ाए गए हैं। यहां नवंबर 2025 में भी टोल दरों में 15 रुपये तक का इजाफा किया गया था।
हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर थाना टोल प्लाजा पर हर केटेगरी में 5 से 10 रुपए रेट बढ़ेगा।
नई दरों के तहत अलग-अलग श्रेणियों के वाहनों के लिए टोल शुल्क में बढ़ोतरी लागू होगी। टोल दरों में औसतन 3 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर तय की जाती है।
पहले कार/जीप/वैन के लगभग
85 से 95 (प्रति टोल प्लाजा, औसत) थे। अब नई दरों के अनुसार अब यह दरें 90 से 105 रुपये होंगी। प्रति यात्रा 5 से 10 तक बढ़ोतरी हुई है।
हल्के वाणिज्यिक वाहनो को
पहले 1401 से 160 रूपये देने पड़ते थे।
वहीं अब 150 से 175 रुपये देने होंगे।
बस/ट्रक (2-एक्सल) वाहनों को पहले एनएचएआई के टोल पर पहले 290 से320 तक देने पड़ते थे जो अब एक अप्रैल से
310 से 350 रुपये तक होंगे। इस श्रेणी के वाहनों की टोल दरों में 20 से 30 तक बढ़ोतरी की गई है।
भारी वाहन (मल्टी-एक्सल) श्रेणी के लिए पहले 450 से 500 रुपये थे।
अब एक अप्रैल से यह दरें 480 से 540 रुपये तक होंगी।
यह दरें अलग-अलग टोल प्लाजा पर दूरी और प्रोजेक्ट के हिसाब से थोड़ी भिन्न हो सकती हैं। हरियाणा में टोल प्राइस बढ़ने के साथ ही, फ़ास्ट टैग वार्षिक पास की फीस भी 3000 रुपये से बढ़कर 3075 रुपये हो जाएगी। अब नकद भुगतान पर पूरी तरह रोक रहेगी और केवल फॉस्ट टैग या डिजिटल भुगतान ही मान्य होगा।
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

