हिसार : जीजेयू तोड़फोड़ केस में दिग्विजय चौटाला को पुलिस ने चार्जशीट से रखा बाहर, छह पर अदालत में चालान पेश

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : जीजेयू तोड़फोड़ केस में दिग्विजय चौटाला को पुलिस ने चार्जशीट से रखा बाहर, छह पर अदालत में चालान पेश


शुरुआती शिकायत में इनसो अध्यक्ष का नाम, लेकिन अंतिम रिपोर्ट में सात लोगों

को नॉन चार्जशीटेड बताया

वीसी कार्यालय का गेट तोड़ने के प्रयास और पुलिस से टकराव का मामला

हिसार, 18 नवंबर (हि.स.)। यहां के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

विश्वविद्यालय में वीसी कार्यालय के बाहर हुए हंगामे और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस

की जांच पूरी होने के बाद दाखिल चार्जशीट ने राजनीतिक हलकों में नए सवाल खड़े कर दिए

हैं। प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद रहे इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनेसो)

के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला को पुलिस ने आरोपपत्र में आरोपी नहीं बनाया

है जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दर्ज कराई गई शुरुआती शिकायत में उनका नाम

शामिल था और प्रदर्शनकारियों की अगुवाई करने का आरोप भी लगाया गया था।

इस साल 16 अप्रैल को हुई इस घटना के करीब सात महीने बाद पुलिस ने अदालत में

अपनी अंतिम रिपोर्ट पेश की। इसमें छह लोगों विजेंद्र, तरुण गोयल, दीपक, गौरव, रविंद्र

कुमार और जितेंद्र श्योराण के खिलाफ चालान दाखिल किया गया है। दूसरी ओर दिग्विजय चौटाला

समेत सात लोगों को नॉन चार्जशीटेड और नॉट अरेस्टेड की श्रेणी में रखा गया है। इस सूची

में दीपक मलिक, हरिंदर बेनीवाल, आशीष कुंडू, रोहित सोनी, हरीकेश ढांडा और अजय कुमार

उर्फ अज्जू घणघस के नाम भी शामिल हैं।

मामले की शुरुआत 16 अप्रैल को विश्वविद्यालय परिसर में हुए प्रदर्शन से हुई

थी। इस प्रकरण में सबसे ज्यादा चर्चा दिग्विजय चौटाला को लेकर है। घटना के दौरान

सामने आए वीडियो में वह वीसी कार्यालय के गेट पर मौजूद दिखाई दिए थे। प्रदर्शन की अगुवाई

भी उन्होंने की थी। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें चार्जशीटेड आरोपी नहीं बनाया। शुरुआती

शिकायत में नाम होने और अंतिम रिपोर्ट में आरोपी के तौर पर शामिल नहीं किए जाने के

बीच का यह अंतर अब मामले का अहम पहलू बन गया है।

एडवोकेट मनदीप बिश्नोई का कहना है कि पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ चालान पेश

किया है, जबकि सात अन्य को नॉन चार्जशीटेड और नॉट अरेस्टेड दर्ज किया है। अब अदालत

में दाखिल चार्जशीट के आधार पर मामले की न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779350 Articles

Share this story