हरेरा पंचकूला के चेयरमैन ने दिया इस्तीफा

WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़, 31 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (हरेरा) पंचकूला के चेयरमैन परनीत एस. सचदेव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सचदेव दिसंबर 2023 में हरेरा पंचकूला के चेयरमैन नियुक्त किए गए थे।

सचदेव सेवानिवृत्त भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी हैं। इससे पहले वह चंडीगढ़ में आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयुक्त के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। परनीत एस. सचदेव को दिसंबर 2023 में हरेरा पंचकूला का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। उनकी नियुक्ति की आधिकारिक अधिसूचना हरियाणा सरकार ने 11 दिसंबर 2023 को जारी की थी। 13 दिसंबर को उन्होंने पदभार संभाला था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770048 Articles

Share this story