जींद : स्कूटी सवार दो युवकों से हेरोइन बरामद

WhatsApp Channel Join Now
जींद : स्कूटी सवार दो युवकों से हेरोइन बरामद


जींद, 12 नवंबर (हि.स.)। गांव धमतान साहिब के निकट गढ़ी थाना पुलिस ने स्कूटी सवार दो युवकों को काबू कर उनके कब्जे से 8.11 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गढ़ी थाना पुलिस आरोपितों से नशा नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

पुलिस चौकी धमतान साहिब के इंचार्ज सह उपनिरीक्षक संजीव कुमार ने गुरूवार को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम सह उपनिरीक्षक संजय के नेतृत्व में गांव धमतान साहिब के नजदीक भुलन रोड टी प्वायंट पर मौजूद थे और नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थे। तभी एक स्कूटी सवार दो युवक नाकेबंदी को देख कर वापस जाने लगे।

उसी दौरान स्कूटी बंद हो गई। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उन्हें काबू कर लिया। पुलिस ने जब युवकों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 8.11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में युवकों की पहचान गांव ढाबी टेक सिंह निवासी रवि व टोहाना निवासी सन्नी के रूप में हुई। गढ़ी थाना पुलिस ने हेरोइन के साथ पकड़े गए दोनों युवकों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों से नशा नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों हेरोइन लाए कहां से थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775826 Articles

Share this story