हिसार : जमीनी विवाद में सरपंच समेत आठ पर केस दर्ज

WhatsApp Channel Join Now

खेत में धान रोपाई को लेकर हुआ विवाद, पति-पत्नी के घायल होने का आरोप

सरपंच बोले, झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया, पुलिस निष्पक्ष जांच करे

हिसार, 18 जुलाई (हि.स.)। नारनौंद उपमंडल के गांव राजपुरा में जमीनी विवाद

को लेकर दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष के बाद पुलिस ने गांव के सरपंच सहित आठ लोगों

के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घटना में एक दंपती के घायल होने

का आरोप लगाया गया है।

नारनौंद थाना में दी शिकायत में गांव राजपुरा निवासी दीपक ने शनिवार काे बताया कि वह खेतीबाड़ी

करता है और उसने कुछ समय पहले करीब एक एकड़ जमीन खरीदी थी, जिसे उसने अपनी पत्नी किरण

के नाम कराया था। शिकायत के अनुसार गत सुबह जब वह अपने खेत में पहुंचा तो उसके ताऊ

के बेटे एवं गांव के सरपंच सुनील वहां बिहारी मजदूरों से धान की रोपाई करवा रहे थे।

विरोध करने पर सरपंच और उनके साथ मौजूद लोगों ने कथित रूप से उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव

करने आई उसकी पत्नी किरण के साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों घायल हो गए। परिजनों

ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव के सरपंच सुनील, उनकी पत्नी कमलेश, पवन, सरपंच

के साले सोनू, निखिल, अशोक, सुनील के जीजा सुरेंद्र तथा उनकी बहन के खिलाफ विभिन्न

धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर, सरपंच सुनील ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि

उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि वह हर स्तर की जांच के लिए

तैयार हैं और निष्पक्ष जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।

थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया

गया है। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच में जो भी दोषी पाया

जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story