सोनीपत: हादसे में कैंटर हेल्पर की मौत, चालक घायल

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: हादसे में कैंटर हेल्पर की मौत, चालक घायल


सोनीपत, 26 अप्रैल (हि.स.)। सोनीपत

में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई।

सेक्टर सात फ्लाईओवर के पास हुए सड़क हादसे में दूध के कैंटर के हेल्पर की मौके पर

मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस

के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब दूध से भरा कैंटर हाईवे पर जा रहा था। सेक्टर सात फ्लाईओवर

के पास कैंटर का टायर पंचर हो गया। इस पर चालक सोनू और हेल्पर प्रवीण वाहन को सड़क

किनारे खड़ा कर टायर ठीक करने के लिए नीचे उतर गए। उसी दौरान पीछे से तेज गति से आ

रहे ट्रक ने लापरवाही से खड़े कैंटर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी

कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

इस टक्कर

में हेल्पर प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही

है। हादसे के बाद ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक उत्तर प्रदेश के बागपत जिले

के गांव खेकड़ा निवासी प्रवीण (28) के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। पत्नी

गर्भवती होने के कारण परिवार पर दुखों का बड़ा संकट आ गया है। बहालगढ़ थाना पुलिस ने

शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है। रविवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर

लिया है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिवार के सदस्य अस्पताल

में पहुंच गए हैं ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story