यमुनानगर: गांजा सप्लायर गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा

WhatsApp Channel Join Now
यमुनानगर: गांजा सप्लायर गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा


यमुनानगर, 22 जून (हि.स.) यमुनानगर पुलिस की स्पेशल सेल ने पांच किलो 177 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

स्पेशल सेल प्रभारी रमन चंदेल ने बताया कि टीम ने हाल ही में जगाधरी निवासी रोहित आर्यन को 5 किलो 177 ग्राम गांजा फूल-पत्ती के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह गांजा डेहा कॉलोनी, तीर्थ नगर निवासी करण से लेकर आया था।

जानकारी मिलने के बाद स्पेशल सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए करण को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। जांच अधिकारी मामले की कड़ियों को जोड़ने और नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसे मामलों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Share this story