हिसार में 573 विद्यार्थियों ने नहीं दी नीट की परीक्षा,हुए गैरहाजिर

WhatsApp Channel Join Now
हिसार में 573 विद्यार्थियों ने नहीं दी नीट की परीक्षा,हुए गैरहाजिर


15 परीक्षा केंद्रों पर 6195 ने दी परीक्षा

हिसार, 21 जून (हि.स.)। जिले में रविवार को 15 परीक्षा केन्द्रों पर हुई नीट

यूजी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हो गई। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला एवं पुलिस

प्रशासन ने व्यापक एवं कड़े प्रबंध किए हुए थे। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी विभिन्न

परीक्षा केन्द्रों का दौरा करके व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

जिले में नीट यूजी परीक्षा के लिए 15 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे, जिनमें

6768 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। इनमें से 573 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और

6195 ने परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्ण रही है और कहीं पर अनुचित साधन आदि की सूचना

नहीं है। उपायुक्त महेंद्र पाल व अन्य अधिकारी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर

व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते रहे। डीसी ने दावा किया कि परीक्षा प्रक्रिया पूर्णतः

पारदर्शी एवं निष्पक्ष रही।

उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए की गई

व्यवस्थाओं—जैसे पेयजल, छाया, बैठने

की सुविधा आदि—का भी जायजा लिया और

इन व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक सुगमता से

पहुंचाने के लिए बसों सहित परिवहन की विशेष व्यवस्था की गई थी।

जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 6768 अभ्यर्थी पंजीकृत

थे, जिनमें से 6195 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 573 अनुपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा

कि जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए व्यापक स्तर

पर तैयारियां की गई थीं। प्रत्येक केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक तथा सुरक्षा

कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story