सिरसा: लंबित मांगों को लेकर गरजे कर्मचारी

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: लंबित मांगों को लेकर गरजे कर्मचारी


सिरसा, 6 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन और रिटायर कर्मचारी संघ के तत्वावधान में सिरसा जिला के नहराना हैड पर कर्मचारियों की बैठक हुई। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया। बैठक मेें आगामी 9 जुलाई को प्रस्तवित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर विचार विमर्श किया गया। यूनियन प्रधान हरदत सहारण ने बताया कि प्रदेश सरकार पिछले लंबे समय से कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं कर रही, जिससे कर्मचारियों में रोष है।

इसी को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की तरफ से जिला प्रधान मदन खोथ, सचिव रमेश सैनी हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की तरफ से जिला प्रधान रमेश कुमार, रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला प्रधान अशोक पटवारी और फतेहाबाद से बेगराज सहित कई पदाधिकारी ने बैठक में पहुंचे और हड़ताल को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया। कर्मचारी नेताओं नेे कहा कि मांगों को मनवाने के लिए कर्मचारी 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत संगठित होकर अलग-अलग ब्लॉक में हड़ताल करेंगे।

ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इन्होंने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में कच्चे कर्मचारी पक्के करना, पुरानी पेंशन बहाल करना, हरियाणा का अलग से वेतन आयोग गठित करना, निजीकरण पर रोक लगाना, ठेका प्रथा बंद करना, महिलाओं को सेवा सुरक्षा प्रदान करना और खाली पदों पर नियमित भर्ती करना आदि मुख्य मांगे हैं। उन्होंने 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में अधिक से अधिक कर्मचारियों के भाग लेने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story