जींद : देश के अंदर बिजली की कोई कमी नही : मनोहर लाल

WhatsApp Channel Join Now
जींद : देश के अंदर बिजली की कोई कमी नही : मनोहर लाल


जींद, 25 मई (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश के अंदर बिजली की कोई कमी नहीं है। प्रदेश में अगर कोई कमी है तो वह उनको अपने स्तर पर पूरा करना होगा। मई और जून में सबसे ज्यादा मांग बिजली की होती है। 2024 के अंदर देश में सबसे ज्यादा बिजली की मांग आई थी 250 मेगावाट की। जिसमें सरकार 249 मेगावाट का पावर हाउस दे पाई थी। अगर कहीं भी छोटी-मोटी कमी रहती है तो वह प्रदेश की कमियों के कारण रहती है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सोमवार को सेल्फी विद डॉटर के जनक गांव बीबीपुर के पूर्व सरपंच सुनील के साथ मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने सामाजिक बातों पर भी चर्चा की। केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने कहा कि आमजन को भी पता है कि गर्मी के पीक में बिजली का ज्यादा लोड रहता है लेकिन हम जो कमियां रही हैं उनका पूरा करेंगे। 21 मई को जो डिमांड 271 मेगावाट की थी वो अब घटकर 255 पर आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पेट्रोल डीजल बचाओ पर उन्होंने कहा कि आज भी मैं तीन गाडिय़ों के काफिले में आया हूं। लोग मेरे साथ गाडिय़ों में जाने की बात कहते हैं लेकिन मैं उनको मना कर देता हूं। यह आह्वान देश के हित के लिए है। पेट्रोल और डीजल के साथ सोने का भी कम खरीद की बात कही है। इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story