सोनीपत में ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर कारोबारी से 12 लाख ठगे

WhatsApp Channel Join Now

सोनीपत, 27 मई (हि.स.)। सोनीपत

में शेयर मार्केट और ट्रेडिंग सिखाने का झांसा देकर एक कारोबारी से 12 लाख रुपये की

ठगी का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज

कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-14

निवासी कारोबारी आशीष कुमार के पास व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को अकायदा

ल्यूमिनरी प्राइवेट लिमिटेड और स्वस्तिक एग्रो इंडस्ट्रीज का कर्मचारी बताया। आरोपी

ने रोज एक घंटे की मुफ्त शेयर ट्रेडिंग क्लास देने का झांसा दिया।

कुछ

दिन बाद आरोपियों ने ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर खाता खोलने के बहाने पीड़ित से पैन कार्ड

और अन्य दस्तावेज ले लिए। इसके बाद आईपीओ में निवेश कर कम समय में रकम दोगुनी और

30 गुना मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। आरोपियों के झांसे में आकर आशीष कुमार ने

16 फरवरी 2026 को अपने एक्सिस बैंक खाते से बताए गए यस बैंक खाते में 12 लाख रुपये

ट्रांसफर कर दिए। रकम भेजने के बाद आरोपियों से संपर्क टूट गया।

पीड़ित

ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि ठगों ने

फर्जी वेबसाइट और जाली दस्तावेजों के आधार पर खुले बैंक खातों का इस्तेमाल किया। साइबर

क्राइम थाना सोनीपत पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ट्रांजैक्शन से

जुड़े बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। सीसीटीवी

फुटेज और डिजिटल रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश के लिए तकनीकी सर्विलांस

की मदद ली जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story